राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँचे,अनुसूचित जाति वर्ग के भाजपा कार्यकर्ता के निवास

जबलपुर दर्पण नप्र। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के भाजपा कार्यकर्ता आशीष अहिरवार के निवास पहुँचे जहाँ समाज के लोगो से भेंट की। आशीष अहिरवार के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष व का फूल माला पहनाकर सभी का सम्मान किया गया साथ ही सभी अतिथियों ने चाय नाश्ता किया श्री नड्डा के साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, साँसद राकेश सिंह,मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने भी सामाजिक जनो से भेंट की।




