भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए दिल्ली रवाना

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा एवँ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मल्लिका बैनर्जी नड्डा दोपहर 1:30 बजे वायुयान से दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ साँसद राकेश सिंह भी दिल्ली रवाना हुए। डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष साँसद वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल,प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी,कविता पाटीदार,प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष दुबे,नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, विधायक अजय विश्नोई,अशोक रोहाणी,पूर्व विधायक शरद जैन, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी, अनिल पटेल,महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव,जय सचदेवा, कमलेश अग्रवाल ने विदाई दी।



