वी शाइन फाउंडेशन ने बीज़ वितरण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

जबलपुर दर्पण। पर्यावरण दिवस वी शाइन फाउंडेशन द्वारा अनोखे रूप से मनाया गया। इस कार्यक्रम मे सदस्यों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी बीज़ वितरण किया गया इस संदेश के साथ की पेड़ लगाना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं उनकी देखरेख करना भी हमारी जिम्मेदारी है, सदस्यों ने सकारात्मक संदेश दिये, “मानवीय असीमित इच्छायें ही पर्यावरण प्रदूषण का मूल कारण है”, “प्रकृति माँ का रूप होती है”, ऐसी का प्रयोग कम करें”, “पर्यावरण का पालन पोषण सकारात्मक सोच के साथ करें” इत्यादि संदेशों के साथ सदस्यों और बच्चों ने यह संकल्प लिया कि आज से ही हम प्रत्येक दिन अपने पर्यावरण दायित्वों को निभायेंगे। कार्यक्रम का नियोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाली धारिया जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में शानू प्रधान, आकांक्षा सोनकर, आस्था दीक्षित, वंदना गायकवाड़, श्रेया प्रधान, नमिता शर्मा, मीना खापडे, यामिनी चतुर्वेदी, शिखा पौराणिक, भारती अशोक, कुरूपा खरे, तोमर दीदी, कल्पना वासनिक उपस्थित थे।



