अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर हुई बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। संस्कार भारती जबलपुर की एक आवश्यक बैठक अमृत महोत्सव कार्यक्रम भव्य एवं गरिमा में रूप में आयोजित किया जा सके इसी उद्देश्य से संस्कार भारती जबलपुर की एक बृहद बैठक का आयोजन संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट माला सिंह के निवास स्थान पर आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महाभारत में श्री कृष्ण के रूप में पहचाने जाने वाले नितेश भारद्वाज थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता माला सिंह के नेकी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के चेयरमैन(राज्यमंत्री) डॉक्टर जितेन्द्र जामदार ,राजेश खरे , नवनीत श्रीवास्तव, राकेश पाठक, मदन पटेल,उपस्थित रहे बैठक का आरंभ विजय श्री विश्व के द्वारा संस्कार भारती ध्येय गीत से किया गया तत्पश्चात अमृत महोत्सव आयोजन के अवसर पर जबलपुर गौरव दिवस को भी भव्य रूप में आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा करते हुए नाट्य, गायन ,साहित्य, नृत्य आदि विधाओं की चयनित प्रस्तुतियों का समावेश भी इस आयोजन में जोड़ने पर विचार किया गया जिससे आयोजन को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बनाया जा सके इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितीश भारद्वाज जी को शाल श्रीफल एवं मार्बल रॉक का प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया बैठक का संचालन संस्था के महामंत्री संजय सागर सेन के द्वारा किया गया आभार कोषाध्यक्ष रवि सोनी ने किया बैठक में प्रमुख रूप से कमलेश यादव शालिनी खरे प्रियंका मिश्रा राकेश मिश्रा आरती दीक्षित स्नेहा ज्योति मुकुल तिवारी शचि खरे उमंग खरे साधना तिवारी प्रभा विश्वकर्मा सीपी बेश्य आशा श्रीवास्तव बरखा मालवीय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



