जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर निगम चुनावों में ठक्करग्राम वार्ड से रिजवान अली को मिले मौका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वार्ड वासियों ने पार्टी से की मांग

जबलपुर दर्पण। आगामी होने जा रहे नगर निगम चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी आलाकमान एवं वरिष्ठ नेताओं से युवा एवं संघर्षशील और पार्टी के साथ सदैव खड़े रहने वाले योग्य लोगों को ही प्रत्याशी बनाने की मांग की है। सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुए ठक्कर ग्राम वार्ड 50 से योग्य, शिक्षित, संघर्षशील और पार्टी के लिए सदैव निस्वार्थ भाव से समर्पित रिजवान अली कोटी को उम्मीदवार बनाने की मांग की है।
एनएसयूआई छात्र नेता शफी खान ने कहा है कि आगामी नगर निगम चुनाव में युका के प्रदेश सचिव रिजवान अली कोटी को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुए ठक्कर ग्राम वार्ड से उम्मीदवार बनाया जाए क्योंकि उन्होंने लगातार शहर की आम जनता की समस्याओं को बिना किसी लालच,भेदभाव, जाति धर्म एवं गुटबाजी के बुलंदियों से उठाया है। उन्होंने लगभग 15 सालों से जनता के बीच जाकर एनएसयूआई एव यूथ कांग्रेस के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा से लोगो को जोड़ने का कार्य किया, इसी दौरान ,संघर्षों के दौर में मेडिकल विश्वविद्यालय के लिए मुख्य रूप से लगातार आंदोलन किए लाठी चार्ज हुआ 4 दिन जेल में भी रहे, महंगाई विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध सांसद निवास घेरने जा रहे तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर गिरफ्तार किया, वर्ष 2021 में निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना मरीजों के इलाज के नाम पर बेतहाशा लूट पर रोक लगाने और सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय घेराव मैं पुलिस लाठी चार्ज में गंभीर रूप से घायल हुए, कोरोना काल में ही sosjabalpur के माध्यम से शहर के आम नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाई चाहे वो ऑक्सीजन की आपूर्ति हो और चाहे अस्पतालों की लूट मारी सभी जगह बिना भेदभाव के जनता की आवाज को उठाया। जैसे अनेकों आंदोलन संगठन में रह कर जनता के हित में किए। रिजवान अली ने कांग्रेस पार्टी के शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी कार्यक्रम हो हमेशा अपनी सहभागिता उपस्थिति देकर हमेशा कांग्रेस के साथ खड़े रहे। उन्होंने जबलपुर की जनता की छोटी मोटी मूलभूत आवश्यकताओं को बुलंद आवाज से उठाया है उनके द्वारा शहर की जनता के लिए बिना किसी भेदभाव एवं गुटबाजी के किए गए संघर्ष को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस आलाकमान एवं वरिष्ठ नेताओं से मांग की है कि यदि नगरीय निकाय चुनावों में ठक्कर ग्राम वार्ड से रिजवान अली कोटी को उम्मीदवार बनाया जाता है तो निश्चित ही कांग्रेस पार्टी की उस वार्ड से बड़ी जीत होगी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में यह संदेश भी जाएगा कि कांग्रेस पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को मौका दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88