जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद का वार्षिक खेल कैलेण्डर हुआ घोषित

जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय एवं कला परिषद ने वर्ष 2022-23 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर दिया है। जबलपुर केन्द्रीय कार्यालय द्वारा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बॉडी बिल्डिंग-पावर लिफ्टिंग व नवम्बर के तृतीय सप्ताह में महिला खेल प्रतियोगिता (कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन व टेनीकोइट) का आयोजन किया जाएगा। जबलपुर क्षेत्र द्वारा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।
केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने जानकारी दी है।



