आबकारी सिहोरा ने पकड़ी 131 लीटर अवैध शराब

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा के विनिर्माण,संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् आचार संहिता प्रभावित होने से लेकर आज तक जबलपुर कलेक्टर के निर्देशन मे एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन मेंं एवं सिहोरा आबकारी कट्रोल रूम प्रभारी जिनेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में वृत सिहोरा के अंतर्गत अलग अलग स्थानों पर कुल 131 लीटर मदिरा एवं लगभग 1560 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। संबंधित आरोपियो पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1),क च के तहत कुल 43 प्रकरण पंजीबद्व किये गये*एल। बरामद मदिरा और लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 107000 रुपये है।



