जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुकुनवारा में हुआ भीषण सड़क हादसा हुआ, युवक की मौके पर ही हुई मौत

जबलपुर दर्पण। बरगी के मुकुनवारा में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयंकर था कि मृतक का एक पैर कटकर खेत किनारे पहुंच गया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक दो किमी तक ऐसे ही घिसटती रही। बाइक सवार दोनों युवक एक दिन पहले तिलवारा में हुई दो बच्चियों की मौत की जानकारी रिश्तेदारों को देकर तिन्सी से तिलवारा लौट रहे थे, तभी रात में मुकनवारा में सामने से आ रही पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी अनुसार पुलिस को दशरथ प्रसाद मरावी 45 वर्ष निवासी चरगंवा हार झिरी थाना तिलवारा ने बताया कि उसका बेटा रंजीत मरावी तथा भतीजा कमलेश मरावी दोने परिवार में गमी हो जाने की सूचना देने बाइक से ग्राम तिन्सी गये थे । तिन्सी से वापस आते समय दोनों का मुकुनवारा में एक्सीडेण्ट हो गया है जिसकी सूचना मिलने पर गांव के लोगों के साथ मोके पर पहुंचा और दोनेां को प्राईवेट वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर आये जहां डॉक्टर ने चैक कर कमलेश मरावी उम्र 21 वर्ष निवासी चरगंवा को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88