जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रदेश के लाखों संविदा कर्मी नियमित होने के इंतजार में

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश में लाखों संविदा कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवा लगभग 15-20 वर्षो से विभाग में संविदा नियुक्ति पर देते आ रहे हैं परंतु उन्हे आज दिनांक तक नियमित नहीं किया गया। साथ ही ये संविदा कर्मी सभी विभागों में नियमित कर्मचारियों के समान ही महत्वपूंर्ण दायित्वों में पूर्ण निष्ठा से कार्य करते आ रहे है, परंतु वेतन उन्हे समान कार्य समान वेतन के अनुसार या उसके अनुरूप नहीं मिलता जबकि ये संविदा कर्मी अपनी पूरी लगन और मेंहनत से ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करते है परंतु उन्हे वे सभी वित्तीय लाभ नहीं मिलते जो नियमित कर्मचारियों को मिलते हैं।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि शासन-प्रशासन के द्वारा उन्हे समय-समय पर आश्वासन तो मिलता रहा है कि उन्हे अति शीघ्र नियमित किया जाएगा परंतु आज दिनांक तक किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं हुआ और तो और सार्वजनिक बयान दिया गया कि इन्हें नियमित करने का कोई इरादा नहीं है।जिससे वे मानसिक रूप से हताश एवं परेशान और हलाकान हैं कि आखिर विभागों के द्वारा पूरा कार्य उनसे लिया जाता है या यूं कहें कि कई विभागों के कार्य संविदा कर्मचारियों पर ही निर्भर करते हैं परंतु उन्हे वे लाभ नहीं मिलते जो नियमित कर्मचारियों को मिलते हैं, अतः इन्हे नियमित किया जाना चाहिए।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि ये संविदा कर्मी प्रदेश के विभिन्न कार्यालयों जैसे जिला शिक्षा केन्द्र, बी.आर.सी. कार्यालय, कलेक्ट्रेट,जिला पंचायत, तहसील कार्यालय,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय औऱ बी.ई.ओ कार्यालयों में ऑपरेटर,लेखा सहायक तथा एकाउन्टेंड के रूप में कार्य करते आ रहे हैं साथ ही स्वास्थ से संबधित कार्यालयों एवं अस्पतालों जैसे मेडिकल, विक्टोरिया एवं अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट,लैब टेक्निशयन स्टॉफ नर्स,डाटा मेनेजर तथा अन्य समस्त पेरामेडीकल स्टॉफ के रूप में ये लम्बे समय से न्यूनतम वेतन पर कार्य करते आ रहे है। वहीं समय-समय पर संविदा कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन -धरना -प्रदर्शन एवं हड़तालें की गयी और शासन-प्रशासन के द्वारा इन्हे नियमित करने का आश्वासन भी दिया गया परंतु कभी भी अपनी घोषणाओं पर शासन द्वारा अमल नहीं किया गया परन्तु आज भी ये संविदा कर्मचारी नियमित्ता को लेकर आश्वसत हैं कि कभी तो इनकी सुनी जाएगी।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,धर्मेंद्र परिहार,भास्कर गुप्ता,दुर्गेश खातरकर, ऋषि पाठक, जी आर झारिया, विश्वनाथ सिंह, आदेश विश्वकर्मा, विशाल सिंह,अजब सिंह,नितिन तिवारी,आकाश भील,इमरत सेन,सुल्तान सिंह, देवराज सिंह,राकेश मून,सुरेंद्र परसते,दीपक अहिरवार, रेनू बुनकर,अर्चना भट्ट, रजनी गुप्ता, कल्पना ठाकुर, प्रेमवती सोयाम,ब्रजवती आर्मो, सुमिता इंगले, गीता कोल,सरोज कोल, राजेश्वरी दुबे, शबनम खान, अजय श्रीपाल, पवन सोयाम, राशिद अली,आदि ने माननीय मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के संविदा कर्मियों को भी नियमित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88