सीएससी के हेड ने ली ब्लॉक लेवल मीटिंग

जबलपुर दर्पण करेली। स्थानीय महाराणा प्रताप स्कूल में सीएससी ब्लॉक लेवल मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सीएससी मध्य प्रदेश स्टेट हेड अवनीश सिंह एवं एसपीएम संकल्प सोनी के मार्गदर्शन में सीएससी वी एल ई समस्त सर्विसेज के बारे में जानकारी दी गई. सीएससी वी एल ई को कार्य करने में समस्या आने पर किस तरह से समस्याओं को हल करते हैं इसके बारे में बताया गया. समस्त सीएससी वी एल ई ब्लॉक करेली स्टेट हेड के द्वारा समस्त वी एल ई को कहां गया जल्द से जल्द कल्चर सर्विस को कर लिया जाए ताकि भविष्य में सरकारी योजना सीएससी सर्विस सेंटर को मिलती रहे सीएससी पेमेंट फंसने की भ्रांतियों को अलग किया और कहा कि सीएससी में किसी भी प्रकार की पेमेंट नहीं फंसती अगर किसी पेमेंट का कोई मैटर आता है तो एक हफ्ते के अंदर हल ना होने पर अधिकारी के द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा किस तरह से आपकी समस्या हल होगी. सीएससी ब्लॉक लेवल मीटिंग में जिला प्रबंधक मोहम्मद अकिल खान, सीएससी डी वी एल ई, ई स्टोर अमित वर्मा,सीएससी वी एल ई अंशुल विकास कौरव, हर्ष नेमा, रूपेंद्र राशिद खान आदि दिल्ली उपस्थित सीएससी वी एल ई उपस्थित रहे।



