जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर महिला की मौत

जबलपुर दर्पण। नेशनल हाईवे 30 सिहोरा थाना अंतर्गत बरगी और मोहला गांव के बीच तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा में पीछे बैठी महिला हवा में उछल कर नहर की दीवार से जा भिड़ी। दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक्टिवा चला रहे पति समेत दो घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस तीनों घायलों को सिहोरा अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक गांधी ग्राम निवासी नंदकिशोर चौरसिया (35), पत्नी अर्चना चौरसिया (29) और बेटी प्रशंसा चौरसिया (12), पार्थ चौरसिया (08) अपनी ससुराल कटनी बिलहरी गए थे। बुधवार करीब 10:30 बजे के लगभग चारों एक्टिवा से गांधीग्राम लौट रहे थे। नेशनल हाईवे 30 मोहला और बरगी गांव के बीच बरगी दाएं तट नहर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक जीजे 01 आरव्ही 7096 एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।

हवा में उछली महिला

एक्टिवा को पीछे से जोरदार टक्कर लगते पीछे बैठी अर्चना हवा में उछल गई। अर्चना का सर नहर की पुलिया की दीवार से जोरदार तरीके से टकरा गया जिससे खून की धार फूट पड़ी और अर्चना ने मौके की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88