जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपा अनुसूचित जनजति मोर्चा करेगा केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का नाम घोषित किये जाने पर भाजपा अनुसूचित जनजति मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित कर धन्यवाद केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया जाएगा इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जनजति मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा कल शुक्रवार 24 जून को दोपहर 12 बजे मालगोदाम चौक स्थित राजा शंकरशाह रघुनाथ शाह की प्रतिमा के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवँ केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण एवँ आतिशबाजी की जाएगी