‘कॉलेज चलों अभियान’ सत्र 2024-25 का शुभारंभ

l
जबलपुर दर्पण। पीएम केंद्रीय विद्यालय क्र. 2, जी.सी.एफ., जबलपुर में शासकीय महाकोशल महाविद्यालय, जबलपुर के द्वारा ”कॉलेज चलो अभियान“ का आज से शुरूवात करते हुये, प्रो. अरुण शुक्ल संभागीय नोडल अधिकारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना जबलपुर संभाग, जबलपुर द्वारा विद्यालय के 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, छात्रवृत्तिओं एवं ऑनलाइन ई-प्रवेश प्रकिया की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत महाविद्यालय में प्रवेश लेते समय विषय चयन में विद्यार्थी अपनी अभिरुचि एवं क्षमताओं को ध्यान रखकर विषयों का चयन करें।
शासन के द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा विद्यार्थियों के कॅरियर को नई दिशा मिलेगी इसमें विद्यार्थी अपनी रूचि के विषयों का चयन कर अपने कॅरियर को ऊंचाई पर पहुंचा पाएंगे। पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, वोकेशनल कोर्स, शासकीय योजनाओं एवं कॅरियर के अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 की प्राचार्य श्रीमती आशिमा गोयल, डॉ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, श्रीमति निष्मा सिंह, लक्षमण सिंह, मनीष रघुवंशी के साथ लगभग 65 विद्यार्थी उपस्थित रहे।



