महर्षि महेश योगी वार्ड क्र.57 से आप पार्षद प्रत्याशी रश्मीत,लक्की मैनी ने वार्ड में किया जनसंपर्क:बड़े बुजुर्गो,माताओं बहनों का मिल रहा आशीर्वाद

जबलपुर दर्पण नप्र। नगरीय निकायों के चुनावी समर में महर्षि महेश योगी वार्ड क्र 57 से पार्षद प्रत्याशी रश्मीत लक्की मैनी को आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। आप एक संपन्न परिवार की शिक्षित बहु है। साथ ही आपके ससुर एन.ई.एस से रिटायर इंजीनियर क्लासवन अधिकारी रहे है। आपके पति गुरुप्रतीत मैनी एन.ई.एस के क्लासवन ठेकेदार है। आप राजनीति में सिर्फ अपने वार्ड में विकास करने एव गरीबों के कल्याण के उद्देश्य की भावना लेकर चुनावी मैदान में हैं। इनका मकसद पार्षद बनने के बाद पैसा कामना नही बल्कि सच्चे मन से वार्ड की जनता की सेवा करना है। यह बात मीडिया से चर्चा के दौरान प्रत्याशी श्रीमती मैनी ने कही। यदि इनकी पार्टी के पार्षद जीतकर आते है तो आप पार्टी जल,घर टैक्स माफ़ करेंगें कामर्शियल टैक्स हाफ करेंगें साथ ही श्री मैनी ने चर्चा के दौरान बताया कि यदि वार्ड की जनता ने हमे सेवा का मौका दिया तो हम अपने वार्ड में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करके लगवाए जिसे कुछ हद तक अपराधो पर अंकुश लगाया जा सके। सीसी रोड, नाली,एव अन्य निर्माण कार्य मेरी निगरानी में होगे और पूरी गुणवत्ता के साथ कराए जाएंगे। क्योंकि में खुद एन.ई.एस का क्लासवन ठेकेदार हु। में भली भांति परिचित हू। निर्माण कार्य कैसे कराए जाते है। सबसे मुख्य बात बाबा जी की कृपा से सब कुछ है हमारे पास यदि मुझे वार्ड की जनता सेवक के रूप में चुनती है तो में अपना मानदेय गरीबों के कल्याण हेतु खर्च करुगी एक रुपया भी हम नही लेगे। श्री मैनी द्वारा वार्ड में जनसंपर्क के दौरान बड़े बुजुर्गो माताओं बहनों का आशीर्वाद साथ ही युवाओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। पिछले कार्यकाल के भाजपा पार्षद का वार्ड के विकास में कोई योगदान नहीं रहा है। वार्ड की जनता अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए तरस्ती रही। इस बार महर्षि महेश योगी वार्ड क्र.57 से भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है। अब देखना होगा वार्ड की जनता बाहरी को चुनती है या फिर क्षेत्रीय प्रत्याशी को चुनकर निगम में भेजती है। यह देखना दिलचस्प होगा




