द्वितीय चरण के मतदान केंद्रों का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक पहुंचे:पाटन मझौली

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के द्वितीय चरण में 1 जुलाई 2022 को होने वाले मतदान एवं मतगणना को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने पाटन थाना अंतर्गत कृषि उपज मण्डी में बनाये गये स्ट्रांगरूम तथा पाटन एवं मझोली थानों के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का मौके पर जाकर जायजा लिया, मौके पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मतदान केन्द्र के अंदर-बाहर पर्याप्त प्रकाश एवं पानी की व्यवस्था आदि के सम्बंध में किया निर्देशित दिए,आस पास के ग्रामीणों से चर्चा कर निर्भीक होकर मतदान करे,मतदान को प्रभावित करने वालो केे विरूद्ध तत्काल एन.एस.ए.के तहत कार्यवाही की जाएगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के द्वितीय चरण में आज श्री बहुगुणा ने पाटन थाना अंतर्गत बनाये गये स्ट्रांगरूम,उपज मण्डी से दिनॉक 30 जून 2022 को मतदान पार्टियॉ,मतदान केन्द्रों के लिये रवाना होंगी एवं एस.डी.ओ.पी. पाटन सुश्री सारिका पाण्डे,थाना प्रभारी पाटन आसिफ इकबाल , तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी आदि की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का बारिकी से निरीक्षण कर, सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों से चर्चा कर सुरक्षा सम्बंधी आवश्यक निर्देश देते हुये विशेष सतर्कता बरतने हेतु आदेशित किया। थाना पाटन के संवेदनशील मतदान केंन्द्र सिंगौरी,कटरा बेलखेड़ा, कुंवरपुर तथा एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्रीमति भावना मरावी एवं थाना प्रभारी मझोली सजन सिंह की उपस्थिति में थाना मझोली अंतर्गत ग्राम अनघौरा का भ्रमण किया एैसे मतदान केन्द्र जहॉ बाउड्रीवॉल नहीं है अस्थाई बाउंड्री बनवाने हेतु निर्देशित किया।




