जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
संभ्रांत समाज द्वारा डॉ. एच. पी.तिवारी सम्मानित

जबलपुर। जाति,धर्म व वर्ग विहीन अखंड मानव समाज तथा देशगत सीमाओं से रहित अखंड विश्व की स्थापना सहित मानव व विश्व कल्याण के आधारभूत 40 सूत्रीय व्यापक लक्ष्यों वाले वैश्विक संगठन संभ्रांत समाज के विश्व सम्मेलन हेतु प्रस्तावित स्थल के निरीक्षण हेतु हिंडोन सिटी राजस्थान पहुंचने पर संगठन की राजस्थान इकाई द्वारा विश्व प्रचार सचिव डॉ. एच. पी. तिवारी को परंपरागत आत्मीय स्वागत के साथ सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अनिल गौर, कार्यकारी अध्यक्ष शीतल प्रसाद शुक्ला,कन्हैया लाल शर्मा, डॉ.वासुदेव शर्मा व श्रीमती संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में राजस्थान इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



