खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एमएलबी स्कूल प्रांगण में बने स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस प्रत्याशियों का पहरा:ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका में कांग्रेस की लीगल सेल ने लगवाया जैमर

जबलपुर दर्पण नप्र। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा एमएलबी स्कूल में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे जहां उनके साथ कांग्रेस पार्टी की लीगल सेल के अधिवक्ता के साथ साथ पार्षद प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर ईवीएम रखे जाने वाले स्थान का जायजा लिया गया,जिसमे हमारी कुछ आपत्ति थी जैसे स्ट्रांग रूम की खुली खिड़की से ईवीएम में छेड़छाड़ की कांग्रेस प्रत्याशियों ने आशंका जताई जिसको लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी से विस्तार पूर्वक चर्चा करके उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया साथ ही मौके पर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेता एव लीगल सेल के अधिवक्ता को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सभी मांगों पर विचार कर जल्द से जल्द उनके द्वारा बताए गए सुझावों का समाधान करेगा। महापौर प्रत्याशी अन्नू सिंह का कहना था कि स्ट्रांग रूम में पीछे की तरफ बनी दो खिड़कियां खुली हैं,जिनसे ईवीएम में छेड़छाड़ का प्रयास किया जा सकता है। उन्होने मांग की है कि दोनों खिड़कियों को पक्के तरीके से पैक किया जाए। साथ ही जैमर लगाने की व्यवस्था की जाए प्रशासन द्वारा जैमर लगाने से इंकार कर दिया हम उक्त स्थान पर जैमर नही लगा सकते है। प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते कांग्रेस पार्टी की लीगल सेल द्वारा जैमर की व्यवस्था करके उक्त स्थान पर लगवाया गया है। जिससे ईवीएम को हैकिंग से बचाया जा सके। में जबलपुर की जनता से कहना चाहता हूं जब ईवीएम को लेकर हमेशा से सभी राजनैतिक दल अपना विरोध दर्ज करा चुके है। इसके साथ ही ईवीएम विदेशों में पूर्ण रूप से बंद कर बेलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव करा रहे है। लेकिन हमारी केन्द्र सरकार ईवीएम से ही चुनाव कराना चाहती है। जबकि पंचायत चुनाव बेलेट पेपर से निष्पक्ष हुए जिसमें भाजपा का प्रदेश से सूपड़ा साफ जनता ने कर दिया हमारे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मानने वाले 70 प्रतिशत प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए है। जिससे भाजपा प्रदेश सरकार बौखला गई है। जिसके कारण हमे आशंका है यह नगरीय निकायों के चुनावों को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। जिसके कारण हम सभी कांग्रेस प्रत्याशी बारी बारी से
एमएलबी स्कूल में बने स्ट्रांग रूम पर पहरा दे रहे है। हमारी जवाबदारी जबलपुर की जनता के प्रति बनती है। उनके द्वारा दिया गया जनादेश सत्ता के लालची लोग छल पूर्वक हाथ्या न ले इसलिए हम आपनी जवाबदारी का निर्वाहन कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88