अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आगामी त्यौहारों पर रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था-पुलिस अधीक्षक

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने बैठक में शांति समिति के सदस्यों को बताया कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे है। एंव सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रखे है। किसी भी धर्म या संप्रदाय के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा साथ ही उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। श्री बहुगुणा ने सक्त निर्देश दिए कि चुनावी आचार संहिता और प्रतिबंधात्मक आदेश लागू होने के कारण त्यौहारों के दौरान केवल परंपरागत जुलूस या कार्यक्रमों का आयोजन ही किया जा सकेगा। इसके लिए भी सक्षम अधिकारियों से पूर्व अनुमति प्राप्त करना जरूरी है। नये तरह के आयोजन त्यौहारों के दौरान नहीं किये जा सकेंगे। साथ ही शांति समिति के सदस्यों से मिलकर उनके सुझाव पर रानीताल चौराहे पर यातायात को सुगम बनाने, ट्रेफिक पुलिस, फ्लाई ओव्हर की कांट्रेक्टर कंपनी और लोक निर्माण विभाग के समन्वय से शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि चार खंबा से बहौराबाग तथा गोहलपुर से रद्दी चौकी पर भी ईद-उल-अजहा के मद्देनजर यातायात के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किये जायेंगे। श्री बहुगुणा ने पुलिस अधिकारियों को थाना स्तर पर भी त्यौहार के पहले शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश इस मौके पर दिये। बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त एवं अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक तथा थाना प्रभारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88