जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
दिव्या ने जीता काँस्य पदक….

जबलपुर दर्पण। स्पेशल ओलंपिक भारत मध्य प्रदेश के तत्वधान में पाण्डुचेरी में 21 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित बास्केटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं स्नेह निकेतन स्कूल की बौद्धिक दिव्यांग छात्रा दिव्या बिलोहा ने एक काँस्य पदक हासिल कर नगर का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि के लिए उसे सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्नेह निकेतन समिति अध्यक्ष विशप एम. ए. डेनियल, क्षेत्रीय निदेशक दीपांकर बैनर्जी, खेल निदेशक एतिशामुद्दीन, सहायक निदेशक राजेंद्र बारस्कर,कोच प्रभात राही,प्राचार्य मेघना सिंह, प्रबंधिका अनीशा बाग ने शुभकामनाएं दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।



