जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पमरे ने प्रथम तिमाही में 18 अरब 67 करोड़ रूपये किया राजस्व अर्जित

 जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेल अपने अधोसंरचनात्मक कार्यों को गति प्रदान करते हुए, यात्री सुविधाओं में उत्तरोत्तर विकास करते हुए रेलवे राजस्व वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके परिणामस्वरूप पमरे महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मुकुल सरन माथुर के नेतृत्व में इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 18 अरब 67 करोड़ प्रारंभिक आय (ऑरिजनेटिंग रेवन्यू) अर्जित किया। जिसमें अप्रैल में 595 करोड तथा मई में 660 करोड एवं जून में 612 करोड़ का रेल राजस्व अर्जित किया।
       इस ओरिजनेटिंग आय में पैसेंजर यातायात से जून 2022 में आरक्षित और अनारक्षित कुल 64 लाख से अधिक रेल यात्रियों से रुपये 164 करोड़ 11 लाख अर्जित करते हुए प्रथम तिमाही में कुल 190 लाख से अधिक रेल यात्रियों से रुपये 487 करोड़ 31 लाख रेल राजस्व अर्जित किया। अन्य कोचिंग यातायात के मद में जून 2022 में रुपये 17 करोड 59 लाख अर्जित करते हुए प्रथम तिमाही में कुल रुपये 50 करोड़ 90 लाख का रेलवे राजस्व प्राप्त किया। माल ढुलाई में पुनः वृद्धि दर्ज करते हुए माह जून 2022 में रुपये 414 करोड़ 97 लाख अर्जित करते हुए प्रथम तिमाही में कुल रुपये 1276 करोड़ 29 लाख का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88