खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जगत बहादुर सिंह अन्नू ने ढहाया भाजपा का मजबूत किला:18 वर्ष बनवास के बाद,लहराया जीत का परचम

जबलपुर दर्पण नप्र/राजेश सिंह की रिपोर्ट। 1999 में कांग्रेस के आखिरी महापौर विश्वनाथ दुबे चुने गए थे। जबलपुर नगर निगम में 2004 से लगातार भाजपा के महापौर रहे यह मजबूत गढ़ आज कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने ढहा दिया,1999 से 2004 के कांग्रेस कार्यकाल में बनी मॉडल रोड आज भी शहर वासियों के लिए एक उदाहरण बनी हुई है।

18 वर्षो के वनवास के बाद जबलपुर नगर निगम की बागडोर कांग्रेस के युवा प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू के हाथों में संस्कारधानी की जनता ने सौप दी है। उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार को लगभग 44423 वोटों से पराजित किया है। हालाकि मतगड़ना शुरू होते ही कांग्रेस ने बडत बना ली थी। जगत बहादुर सिंह अन्नु की जीत को लेकर कांग्रेस खेमे में भारी उत्साह का वातावरण बना हुआ है। सुबह से ही राज्य सभा सांसद विवेक तंखा, विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, विनय सक्सेना,और भी कांग्रेस के तमाम नेता मतगड़ना स्थल पर मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जगत बहादुर सिंह अन्नू राज्य सभा सांसद विवेक तंखा की पहली पसंद माने जाते थे और उन्हें शहर के सभी कांग्रेसी विधायकों और कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त था। इस बार का यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण था दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंक दी थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री इस दौरान तीन बार जबलपुर आए उन्होंने आमसभा कर जितेंद्र जामदार को बेहतर प्रत्याशी बताया था। पिछले 2 वर्षों तक नगर निगम में नौकरशाही का राज रहा आम मतदाता में भाजपा के प्रति आक्रोश था संकल्प पत्र में स्थानीय मुद्दों के अलावा राष्ट्रीय मुद्दों को शामिल किया जबकि नगरीय निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में स्थानीय मुद्दों को सबसे ज्यादा महत्व दिया था।
नगर निगम चुनाव में जीत को लेकर भाजपा अति आत्मविश्वास में थी वही जिस बूथ से भाजपा पार्षद को जनता ने चुनाव जिताया वही महापौर प्रत्याशी को हार का स्वाद चखा दिया भाजपा का नारा था केंद्र एव प्रदेश में बीजेपी की सरकार है इसलिए नगर सरकार भी भाजपा की बनाए तभी विकास संभव है। जबलपुर के मतदाता ने इस मिथक को भी चुनाव में तोड़ दिया है। नगरीय निकायों चुनाव के जो रुझान सामने आ रहे हैं उससे भाजपा खेमे में मंथन शुरू हो गया है। कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं था। और भाजपा के पास खोने को बहुत कुछ था परिणाम हम सभी के सामने है।
आम मतदाता की राय में स्मार्ट सिटी एक महत्वाकांक्षी योजना है और चुने गए शहरों को अरबों रुपए का आवंटन किया गया था लेकिन उन रुपयों का जिस तरह से बंदरबांट नौकरशाहों ने किया उससे भी लोगों में भाजपा के प्रति बहुत नाराजगी थी पिछले हफ्ते 3 इंच बारिश में शहर की जो दुर्दशा देखने को मिली उसने भाजपा के पक्ष में होने वाले वोटों को कांग्रेस के पक्ष में बदल दिया
इस समय कांग्रेसी खेमा उत्साहित होकर खुशी मना रहा है। क्योंकि लम्बे समय के वनवास के बाद नगर सत्ता मिली है। जबलपुर दर्पण परिवार शहर के प्रथम नागरिक कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू को इस शानदार जीत की बहुत बहुत बधाई एव शुभकामनाएं देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88