सीधी दर्पण

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में 29वां जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न

सीधी जबलपुर दर्पण । सीधी जिले में आयोजित 29वां जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन समारोह शुक्रवार को सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में बड़े हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। उत्सव में जिले भर से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सांसद डॉ. मिश्रा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है। जब युवा अपनी ऊर्जा को समाज के कल्याण और राष्ट्र निर्माण में लगाते हैं, तो भारत आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊँचाइयों को छूता है।” उन्होंने जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए कहा कि “सीधी के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दिया है। ऐसी प्रतिभाएँ हमारे देश की अमूल्य पूँजी हैं।” सांसद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

प्रतिभा और संस्कृति का मंच बना युवा उत्सव

कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी द्वारा एसआईटी महाविद्यालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव अध्यक्ष, और एसआईटी ग्रुप अध्यक्ष रामचरण गुप्ता तथा प्रबंध निदेशक शोभा रेड्डी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। एसआईटी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति और उमंग से भर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।

प्रतियोगिताओं में झलकी सृजनशीलता और उत्साह

युवा उत्सव में लगभग 200 प्रतिभागियों ने सात विधाओं – लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, विज्ञान प्रदर्शनी और भाषण – में भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे – विज्ञान प्रदर्शनी में नामदेव प्रथम, पुरुषोत्तम गुप्ता द्वितीय और अदिति शुक्ल तृतीय रहे। भाषण में स्नेहल सिंह चौहान प्रथम, अंकुर सिंह परिहार द्वितीय, श्रुति गुप्ता तृतीय रहीं। कहानी लेखन में कृत तिवारी प्रथम, वीरेंद्र जायसवाल द्वितीय और अविनाश वर्मा तृतीय रहे। कविता लेखन में किसन केवट प्रथम, रोहित पांडे द्वितीय और प्रशांत जायसवाल तृतीय रहे। पेंटिंग में आदित्य प्रताप मिश्रा प्रथम, पलक सोनी द्वितीय और दीपाली गोस्वामी तृतीय रहीं। लोकनृत्य (सामूहिक) में माउंटेन ग्रुप प्रथम, एसआईटी पब्लिक स्कूल द्वितीय और हर्षित सिंह एवं साथी तृतीय रहे। लोकगीत (सामूहिक) में सृजन मिश्रा एवं साथी प्रथम, एसआईटी पब्लिक स्कूल द्वितीय और एसआईटी कॉलेज सीधी तृतीय रहे।

विजेताओं को मिला सम्मान और प्रोत्साहन

समापन सत्र में अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायकों और आयोजन में योगदान देने वाले अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. दिलीप सोनी, पदमधर शर्मा, अजिता द्विवेदी, अरविंद पटेल, सुलोचना पांडे, सुरेंद्र शुक्ला, डॉ. राजेश सिंह चौहान और राजेश मिश्रा शामिल रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी आगामी संभाग स्तरीय युवा उत्सव रीवा में भाग लेंगे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों और स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

समाचार क्रमांक 46-1997 फोटो क्रमंाक 75-80

राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150वां स्मरणोत्सव का हुआ शुभारंभ

“वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति हमारी अटूट निष्ठा, गौरव और समर्पण का प्रतीक है – सांसद डॉ राजेश मिश्रा

सीधी 07 नवम्बर 2025
राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम् के 150वां स्मरणोत्सव” समारोह के शुभारंभ का गरिमामय आयोजन सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट परिसर सीधी में किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी, सीईओ जिला पंचायत श्री…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88