अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रोड़ किनारे लघुशंका कर रहे युवक को,मारुति वैन ने मारी टक्कर:चालक फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अंशुल गोंड़ उम्र 24 वर्ष निवासी भटवा मोहल्ला खितौला ने मझौली थाना आकर देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने छोटे भाई अंकुल गोंड़ के साथ मझौली से काम करके रात लगभग 10 बजे मोटर सायकल से घर जा रहा था जैसे ही मोहनिया बगीचा के पास पहुँचे तभी उसके मोबाइल पर घर से फोन आया तो वह रोड किनारे मोटर सायकल खड़ी करके बात करने लगा, उसका भाई अंकुल रोड किनारे खड़े होकर बाथरूम कर रहा था।

तभी मझौली तरफ से आ रही मारुती वेन क्रमांक एमपी 20 बीए 5641 के चालक ने तेज गति से वेन चलाते हुये भाई अंकुल गोंड़ को टक्कर मार दिया जिससे अंकुल जमीन पर गिर गया। मारुती वेन का चालक बचैया तरफ भाग गया। अंकुल को दोनों पैरों में चोटें आई हैं। अंकुल को उसके परिजन उपचार हेतु जबलपुर ले गये हैं। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कार चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88