“पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न कर” शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले पर मामला दर्ज:आरोपी हुआ फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। श्रीमती विमला पटेरिया उम्र 60 वर्ष निवासी बिलगडा ने बरेला थाने में लिखित शिकायत दी वह प्राथमिक शाला बिलगड़ा में प्रभारी शिक्षक के पद पर पदस्थ है स्कूल के सामने पुराना स्कूल जर्जर है जिसकी एक दीवाल गिर गयी है। दिनांक 13-7-22 की दोपहर लगभग 1 बजे कक्षा पहली एवं दूसरी कक्षा को पढ़ा रही थी उसी दौरान ग्राम बिलगड़ा का राजकुमार पटेल आकर बोला कि स्कूल की दीवार की ईंट और चीप तुमने मोहनी बाई और माया रानी मेहरा को बेच दी है। उसने कहा कि मैंने नहीं बेची है और न ही उनको उठाने के लिये कहा है।
इसी बात पर राजकुमार गाली गलौज करने लगा, उसने माया रानी एंव मोहनी को बुलायी तो दोनों ने कहा कि मैडम ने ईंट उठाने के लिये नहीं कहा सभी लोगों ने राजकुमार को समझाया जो नहीं माना राजकुमार पटैल ने गाली गलोज कर विवाद करते हुये पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न कर शासकीय कार्य में बाधा पहुॅचाई है। शिकायत पर धारा 294, 186, 353 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



