अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

“संक्षिप्त” क्राईम समाचार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गोहलपुर थाना :- साजन गोस्वामी निवासी त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दोपहर लगभग 1-45 बजे वह अपने घर से मिलौनीगंज सब्जी लेने जा रहा था जैसे ही ट्रांसपोर्ट नगर मेन रोड जैन्ट्री गेट के पास पहुॅचा तभी आटो क्रमांक एमपी 20 एलए 0570 का चालक ओवरटेक करते हुये आया एवं उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दिया जिससे वह रोड पर गिर गया उसे दाहिने हाथ एवं घुटने में चोट आ गयी है। एक्टिवा भी छतिग्रस्त हो गयी रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आटो चालक की तलाश जारी है।

घमापुर थाना :- श्रीमती दीपाली राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी बिहारी मोहल्ला सिद्धबाबा ने घमापुर थाने में सूचना दी उसके मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उसका भाई संदीप उर्फ सोनू राजपूत उम्र 34 वर्ष रात लगभग 1-30 बजे घर के पास बने कुओं में गिरकर पानी में डूब गया है जिससे भाई की मृत्यु हो गयी है। तुरंत जाकर देखा तो उसके भाई का शव पानी में उतरा रहा था। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

बरेला थाना :- मुन्ना लाल यादव उम्र 65 वर्ष निवासी मुडी टोला पिपरिया ने बरेला थाने में सूचना दी कि उसका बेटा विकास यादव उम्र 30 वर्ष शराब पीने का आदि था। बेटे विकास यादव ने महुआ के पेड़ की डगाल से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

खमरिया थाना :- देर रात वेस्टलेण्ड तालाब में एक बालक के डूबने की सूचना पर पहुँची पुलिस को अनुराग यादव उम्र 30 वर्ष निवासी बडा पत्थर राझी ने बताया कि उसका बडा पत्थर मेंलकड़ी टॉल है उसके रिश्ते का भतीजा करन सिंह यादव उम्र 8 वर्ष निवासी चम्पानगर छत्तीसगढ़ लाईन थाना राक्षी का दिनांक 17-7-22 को दोपहर लगभग 1 बजे साईकिल लेकर घूमने गया था जो घर वापस नहीं आया था हम सभी करन की तलाश करते हुये नेस्टलेण्ड तालाब खमरिया तरफ आये तालाब में करन सिंह के शव को देखा करन सिंह यादव की मृत्यु पानी में डूबने से हो गयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88