खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विवेक राम सोनकर की जीत के जश्न में पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने डीजे की धुन पर किया डांस

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित मदन मोहन मालवीय वार्ड से पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के पुत्र विवेक राम सोनकर को अपना प्रत्याशी बनाया था वही कांग्रेस से संदीप सोनकर चुनाव मैदान में थे, विवेक राम सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 386 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। चूंकि पूर्व विधायक अंचल सोनकर के पुत्र होने के कारण इस सीट पर सभी की निगाहे टिकी थी। जैसे ही जीत की खबर लगी पूरे वार्ड में खुशी की लहर दौड़ गई, जगह जगह स्वागत सत्कार के कार्यक्रम रखे गए।

पूर्व विधान सभा के कार्यकर्ता एव अंचल सोनकर के समर्थकों में खुशी का माहौल है। स्वागत की बेला में समर्थकों द्वारा डीजे लगाकर नाच गाने के कार्यक्रम चल रहे थे तभी कार्यक्रम स्थल पर पूर्व मंत्री अंचल सोनकर पहुंचे कार्यकर्ताओं का जोश देखकर खुद गाने की धुन पर थिरकने लगे और जमकर कार्यकर्ताओं के साथ डांस किया उनका डांस वाला वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया एक पिता के नाते उनके चेहरे पर पुत्र की जीत की खुशी साफ झलक रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88