रोजगार दिवस पर कार्यक्रम का होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण डिन्डोरी। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र डिंडौरी ने बताया कि 29 मार्च 2022 को जिला स्तरीय रोजगार दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्रक/वितरण पत्र प्रदान किए जायेंगे। मुख्यमंत्री जी के द्वारा लाभांवित हितग्राहियों को वर्चुअल संबोधित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के शुभारंभ कार्यक्रम डिंडौरी जिले में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यम क्रांति योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी और बैंकों से स्वीकृत प्रकरणों हितग्राहियों को प्रदाय किए जाएंगे। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने आग्रह किया है कि जिला स्तरीय कार्यक्रमों में उपस्थित होकर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें तथा जिन आवेदकों के प्रकरण स्वीकृत/वितरित हुए हैं, वे अपना स्वीकृति/वितरण पत्र प्राप्त करें।



