कृषि विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर किया गौरवान्वित

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रदेश का प्रथम कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के छात्रों का दल जाबालियन्स ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता तिफान जो की सोसाइटी आॅफ आॅटोमोटिव इंजीनियर द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें भाग लिया एवं राष्ट्रीय स्तर पर वेस्ट डिजाईन अवार्ड एवं 25000/- रूपये के नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले 3 वर्षों से कृषि अभियांत्रिकी के जाबालियन्स टीम का तकनीकी मार्गदर्शन डाॅ. अविनाश कुमार गौतम द्वारा किया जा रहा है। डाॅ. गौतम ने बताया की प्रतियोगिता के प्रथम चरण में देश भर के 30 अभियांत्रिकी महाविद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें से द्वितीय चरण में केवल 26 महाविद्यालय ही पहुंच सके। पिछले तीन वर्र्षाे में डाॅ. गौतम के मार्गदर्शन में छात्रों के दल का बेस्ट कोस्ट अवार्ड, बेस्ट ईकोनोमिकल व्हीकल अवार्ड एवं बेस्ट डिजाईन अवार्ड कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय जबलपुर को प्राप्त हो चुका है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रदीप कुमार बिसेन की सद्प्रेरणा व छात्रों को प्रेरणात्मक माहौल प्रदान करने के परिणामस्वरूप छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। छात्रों की इस गौरवशाली उपलब्धि पर कुलपति डाॅ. बिसेन ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के बेहतर शिक्षा के फलस्वरूप कृषि के भविष्य की उत्तरोत्तर प्रगति व उन्नति में छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान है। आपकी यह शानदार सोच एवं शिक्षा कृषि को लगातार नवीनतम नवाचार व लाभकारी बनाएगी। इस मौके पर सभी को शुभकामनाऐं एवं बधाई दी।



