देश में आप की पहली महापौर बनी रानी अग्रवाल


जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री,प्रदेश में पहली बार पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव लडा सिंगरौली नगर निगम में श्रीमति रानी अग्रवाल जी ने ऐतिहासिक आप महापौर पद पर जीत दर्ज कराई देश में आम आदमी पार्टी की पहली महापौर पद की ऐतिहासिक जीत प्रदेश में पार्टी का खाता खुलने पर जबलपुर इकाई के द्वारा आज मालवीय चौक में मिस्ठान वितरण कर जश्न मनाया।आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डा मुकेश जायसवाल ने जश्न मनाते हुए कहा पार्टी के सभी साथियों ने जिस मेहनत,लगन के साथ कम संसाधनों में मजबूती से जो चुनाव लडा उसके लिए आप सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए आपकी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण,लगन को मैं सलाम करता हूं। डा जायसवाल ने कहा प्रदेश नगरीय निकाय पंचायतराज चुनाव में आम आदमी पार्टी समर्थित विजेता प्रत्यासी प्रदेश के सभी जिलों में जीत कर आए है प्रदेश में भी अब अरविंद केजरीवाल माडल को जनता पसंद करने लगी है जिसका जीता जागता उदाहरण सिंगरोली की जनता ने चुनाव लड़ कर आम आदमी पार्टी का महापौर जीता दिया। आज प्रदेश के कई जिलों में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य 10 विजेता सरपंच लगभग 100 से विजेता पंच 200 से अधिक प्रत्यासी जीत कर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के संकल्प को पूरा करने के लिए संकल्पित है।
प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा ने खा दिल्ली मॉडल की तर्ज पर बनाएंगे आदर्श निगम और वार्ड,पूरे मध्यप्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी हम इस जीत की ऊर्जा के साथ आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेंगे जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने कहा पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे हमारा संगठन दिन प्रतिदिन जिले में मजबूत हो रहा है हमारा अगला लक्ष्य विधनसभा चुनाव है हम सकारत्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे ओर जनता के हितों के लिए इस संघर्ष को जारी रखेंगे।
आज के कार्यक्रम में दीपक गोस्वामी कंचन धर्मअचार पूना बाई सैनी नीरज झारिया ज्योना कोल सरला साहू तुलाराम चौधरी प्रवीण कुशवाहा दीपा मदन लारिया आशा नामदेव मोहम्मद फारुख सुरेश कोष्टा बाहर अहमद निर्मल कौर बेदी पुरुषोत्तम पछैल राकेश कटारिया साजिदा बेगम अंजुम बानो शबाना याशिमन मालती सुमन असलम खान अख्तर शाह श्रीमती रश्मीत मेनी सुषमा वर्मा मेघा उइके साकिर जालनी अनवर हुसैन आकाश उपस्थित रहे।



