कटनी दर्पण

286 वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क सुरक्षा पर सख्त कार्यवाही

कटनी जबलपुर दर्पण । जिला कटनी में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया।

अभियान के मुख्य बिंदु

  • निगरानी बदमाशों व डोजियर आरोपियों की जांच
  • झुग्गी-झोपड़ी, डेरा, किराए के मकान, होटल-ढाबों की तलाशी
  • अवैध गतिविधियों (जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ, अवैध शराब) पर कार्रवाई
  • संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच
  • रात में खुले प्रतिष्ठानों की
    चेकिंग गश्त के दौरान प्रमुख कार्रवाई

👉 स्थाई वारंटी – कटनी पुलिस द्वारा काम्बिग गस्त अभियान में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों के जारी कुल 37 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए।

👉 गिरफ्तारी वारंटी – काम्बिग गस्त के दौरान विभिन्न न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों के 96 वारंटी गिरफ्तार किए गए।

👉 गुंडा चेकिंग – पुलिस द्वारा अपराधियों के घर जाकर कुल 35 गुंडा चेक किए गए।

👉 निगरानी बदमाश – कटनी पुलिस द्वारा अचानक दबिश देकर निगरानी बदमाशों के घर जाकर 42 निगरानी बदमाश चेक किए गए

👉 अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाने हेतु कटनी पुलिस ने कमिंग गस्त के दौरान कुल 31 आबकारी के प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिए गए।

👉 जमानती वारंट-
कटनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संमंस व 91 जमानती वारंट गस्त के दौरान तामील किए गए।

👉 समंस- कटनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संमंस व 62 समंस गस्त के दौरान तामील किए गए।

👉 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्यवाही – कटनी पुलिस द्वारा रात्रि में वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कटनी पुलिस द्वारा 15 व्यक्तियो पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त कार्यवाही की गई।

आर्म्स एक्ट- 01 आरोपी के पास अवैध हथियार पाए जाने पर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया ।

👉 जुआ अधिनियम – जुआ खेलते पाये जाने पर जुआड़ियो के विरूद्ध 02 प्रकरण कायम किये गये।

👉 धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 19 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

👉 धारा 126,135 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति कायम रखने हेतु 117 प्रकरणों 52 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

👉 धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति कायम रखने हेतु 13 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

👉 इस अभियान का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88