जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तीन दिवसीय विद्युत परिवार का हिन्दी महोत्सव हुआ उद्घाटित

यदि हिन्दी भाषा से करते हैं प्रेम तो पढ़ें हिन्दी साहित्य

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हिन्दी महोत्सव 2022 आज से प्रारंभ हो गया। महोत्सव का उद्घाटन हवाबाग महाविद्यालय की हिन्दी विभागाध्यक्ष व साहित्यकार डा. भारती शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के अध्यक्ष एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता, अतिरिक्त महाप्रबंधक अख‍िलेश अग्रवाल, समिति के संगठन सचिव आलोक श्रीवास्तव व पावर मैनेजमेंट कंपनी के जनसम्पर्क अध‍िकारी पंकज स्वामी उपस्थि‍त थे। डा. भारती शुक्ला ने अपने मुख्य आतिथ्य वक्तव्य में कहा कि यदि हिन्दी भाषा से प्रेम करते हैं तो लोगों को हिन्दी साहित्य की पुस्तकें स्वयं पढ़ना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम तौर पर जन सामान्य बातचीत के दौरान अनावश्यक अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं, जबक‍ि हिन्दी भाषा में उनसे बेहतर व सुंदर शब्द हैं। डा. शुक्ला ने इस संदर्भ में समाज की सभी माताओं को सलाह दी कि वे हिन्दी के उपयोग के संस्कार अपने बच्चों को दें। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति द्वारा हिन्दी योगदान के लिए डा. भारती शुक्ला का सम्मान किया गया। विद्युत परिवार हिन्दी समिति के अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता ने कहा कि हिन्दी महोत्सव 2022 को पूर्व की तुलना में नए स्वरूप व आकर्षक ढंग से आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा क‍ि हिन्दी महोत्सव में विद्युत कंपनियों के नए कार्मिकों को जोड़ने का विशेष प्रयास किया गया है। श्री गुप्ता ने कहा कि विद्युत कंपनियों में हिन्दी के प्रयोग में बढ़ोत्तरी हुई है। जनसम्पर्क अध‍िकारी पंकज स्वामी ने तीन दिवसीय हिन्दी महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। हिन्दी महोत्सव के प्रथम दिवस तत्कालिक हिन्दी निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में पचास से अध‍िक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को दौ सौ शब्दों में सरकारी कार्यालय में हिन्दी के उपयोग की स्थि‍ति, हिन्दी: इस शताब्दी की चुनौती व संचार माध्यमों में हिन्दी की उपयोगिता जैसे विषयों में से किसी एक पर अपने ल‍िखि‍त विचार व्यक्त करने थे। कार्यक्रम में मुख्य अति‍थ‍ि के रूप में डा. स्मृति शुक्ला उपस्थि‍त रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88