जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में बुधवार को मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुनीता शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया इस आयोजन में बीएलओ श्री नीरज तिवारी, श्री अवधेश यादव, सुश्री पूनम व्यवहार, अमिता राठौर, एवं तुलसी विश्वकर्मा आदि के द्वारा महाविद्यालययीन छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई एवं उपस्थित कई छात्र-छात्राओं के फॉर्म 06 भरने का कार्य किया गया। महाविद्यालय के श्री राकेश श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया।



