जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खेलो एमपी यूथ गेम्स तैराकी में बच्चों ने जीते 11 मेडल

जबलपुर दर्पण। म. प्र. शासन द्वारा आयोजित खेलो एम. पी. यूथ गेम्स 2023 की भोपाल में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में – जबलपुर संभाग के तैराक 5 गोल्ड सहित 11 मेडिल जीतने में सफल रहे, जिसमें बालिका मानवी श्रीवास्तव ने 50 मी. फ्रीस्टाइल एवं 50, 100 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल जीते। बालक कबीर बलहारा ने 50, 100 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में दो गोल्ड मेडल जीते। इसी प्रकार संस्कारधानी के उदीयमान तैराक अक्षित शर्मा ने 400 मी. फ्रीस्टाइल में द्वितीय स्थान के साथ सिल्वर मेडिल एवं 100 मी. बैक स्ट्रोक में ब्रॉन्ज़ मेडिल प्राप्त किया, श्रीमतीतरंग ग्रोवर द्वारा संचालित सत्य प्रकाश स्वीमिंग अकादमी एवं नगर के गौरव पुत्र आदित्य मिश्रा ने 100 मी. फ्रीस्टाइल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडिल एवं 50 मी. फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज़ मेडिल जीता, नगर के दो प्रतिभावान तैराक जनमेजय पचौरी एवं प्रिंस सिंह ने भी क्रमशः 50 मी. बटरफ्लाई एवं 100 मी. बटरफ्लाई में एक-एक ब्रॉन्ज़ मेडिल जीतने में सफलता प्राप्त की। टीम मेनेजर शिवम पटेल, कोच श्रीमती अर्चना सोनी रहीं, संस्कारधानी के तैराकों की इस अतिमहत्वपूर्ण उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी श्री आशीष पांडे जी, खेल विभाग प्रतिनिधि विनोद मोठा, सुश्री सोना दुबे एवं भोपाल में खेल विभाग द्वारा आयोजित खेलों एम. पी. यूथ गेम्स 2023 की तैराकी प्रतियोगिता संचालित कर रहे श्री पियुष शर्मा अध्यक्ष म. प्र. तैराकी संघ, सचिव श्री जय वर्मा, सुनील कुमार पटेल सह सचिव म. प्र. तैराकी संघ, संजय पटेल अध्यक्ष जिला तैराकी संघ जबलपुर, राकेश तिवारी क्रीड़ा अधिकार न नि. ज., जमना प्रसाद पटेल, मोईन रज़ा एडवोकेट, उमेश पटेल, नवराज सिंह (एन. आई. एस.), राजीव कुमार सिंह, राजेन्द्र पटेल (अन्तराष्ट्रीय तैराक वरुण पटेल परिवार), नीतेश कछवाहा, नसरुद्दीन भाईजान, सचिन वर्मा (विक्रम पुरुस्कार विजेता), आशीष पटेल, नंदन बर्मन, सार्थक पटेल (एन. आई. एस.), शिवम श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अमन लोधी, सत्यम तिवारी, सिद्धांत पटेल, अमित शर्मा, ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88