श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना हम सब के लिये गौरव का क्षण:राकेश सिंह

एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न।
जबलपुर दर्पण नप्र। देश की आधी आबादी एवँ जनजति वर्ग को नेतृत्व प्रदान करने राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का भारी बहुमत से निर्वाचित होना हम सब के लिये गौरव की बात है।
यह बात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवँ साँसद राकेश सिंह ने भाजपा द्वारा आयोजित मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मालगोदाम चौक में मीडिया से चर्चा के दौरान कही एनडीए के सभी घटक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए जनजति वर्ग से साधारण महिला को उम्मीदवार बनाया जिन्होंने अपने कार्य क्षमता से हर दायित्व का बखूबी निर्वहन किया है। राष्ट्रपति बनने के बाद अब माननीय मुर्मू देश के सबसे बड़े पद का निर्वहन भी उसी तरह करेंगी।
इस अवसर पर सभी नेताओं ने राजा शंकरशाह कुँवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी एवँ नृत्य करते हुए जश्न मनाया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी,पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, दीपांकर बैनर्जी, श्रीकान्त साहू, के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।




