बिलासपुर से कटनी जा रही गांजे की बड़ी खेप

चंदिया पुलिस ने हाईवे पर वाहन सहित आरोपितों धर पकड़ा
उमरिया । चंदिया थाना अंतर्गत हाईवे पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिलासपुर छग से कटनी जा वाहन में तीन बोरियों में रखी 60 किलो गांजा जब्त कर दो लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत कार्यवाही की है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के.के. पाण्डेय व राघवेंद्र तिवारी थाना प्रभारी चंदिया ने प्रेस कान्फ्रेंस बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर बीते 4 अक्टूबर की रात 10 बजे के आसपास सहायक उप निरीक्षक पियूष गौतम, प्रधान आरक्षक रावेन्द्र तिवारी, आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक महताप सिंह, हिमांशु पाण्डेय, दलबीर सिंह, इंद्रबहादुर सिंह की पुलिस टीम ने
घेराबंदी करते हुए हाईवे पर वाहन क्रमांक सीजी 10 एफ ए 4265 में पैक तीन बोरियों में 60 किलों गांजा जब्त कर, संतोष कुशवाहा पिता मुन्ना लाल निवासी सिहोरा व राकेश कुमार पटेल पिता भैया दीन निवासी ग्राम राजापुखा जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 197/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तहत कार्यवाही की गई है।
जानकारों की माने तो इस बात से इंकार नही जा सकता कि बिलासपुर छ. ग. से लेकर कटनी तक आने में कई थानों का सामना होता है, इसके बाबजूद आरोपियों का न पकड़ा जाना भी कई सवालों को जन्म देता है…..?
जब तक गांजा नही बिक जाता या अड्डों तक नहीं पहुँचता, तब तक कटनी में रहते थे आरोपी
पत्रकार वार्ता अनुविभागीय अधिकारी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मौके पर गांजा सहित गिरफ्तार संतोष कुशवाहा व राकेश कुमार पटेल आरोपितों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जब तक गांजा बिकता नही, या फिर प्रमुख अड्डों तक नही पहुंच जाता तब तक, ये दोनों कटनी में ही रहते, जिसका इंतजाम संबंधित अवैध कारोबारी लोगों द्वारा की जाती, लेकिन पुलिस ने इनके सारे मंसूबे पर पहले ही पानी फेर दिया, वहीं पहले भी कई मर्ताबा इन आरोपियों के द्वारा मादक पदार्थ का परिवहन किया जा चुका है, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में नही आये ।



