जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

अस्पताल हादसे के दोषियो पर होगी सक्त कार्यवाही :राकेश सिंह

घटना स्थल पहुंचकर संसद ने अस्पताल में भर्ती घायलों से की मुलाकात

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल में हुई अग्नि दुर्घटना दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। आने वाले समय में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए घटना के दोषी पर कठोर कार्यवाही की जाएगी, यह बात लोकसभा के मुख्य सचेतक साँसद राकेश सिंह ने घटना स्थल के निरीक्षण कर मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

जबलपुर के चंडाल भाटा दमोह नाका स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को आग लगने की दुर्घटना से 8 लोगो की जान गई और 5 लोग घायल हुए थे जानकारी लगते ही साँसद ने उच्च अधिकारियों से फ़ोन पर बात कर घायलों को बेहतर इलाज दिलाने और मृतको के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की चर्चा की थी, उनके साथ जनप्रतिनिधि एवँ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी घटना स्थल पर गए, वहाँ से सभी मेट्रो अस्पताल एवँ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायल मरीजो को देखने पहुँचे।

कोरोना काल में खुले अस्पतालों ने अभी तक यदि आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन नही किया है और वह सारे अस्पताल जो इस तरह की लापहरवाही करते है उन पर आवश्यक रूप से कार्यवाही होगी अब समय आ गया है कि ऐसे सभी अस्पतालों का निरीक्षण हो और जिन अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही पाई जाती है। उन पर सक्त कार्यवाही हो जिससे इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, पूर्व मंत्री शरद जैन, साथ ही एडीएम शेरसिंह मीणा,नमः शिवाय अरजरिया के साथ अन्य प्रशासनिक एवँ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88