जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी को – सपाक्स पार्टी का समर्थन

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे राजनेतिक दलों के बीच चर्चाओं और आपसी विचार – विमर्श का दौर जारी है। इसी क्रम में भोपाल से जबलपुर पधारे सपाक्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पं. सुरेश शुक्ला ने इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पंहुचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी से मुलाकात की और कहा कि इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी जिन विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी सपाक्स पार्टी उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी का समर्थन करेगी।
इस अवसर पर उन्होंने इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है। कि हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को मध्यप्रदेश से विदा करें। और मध्यप्रदेश के नवनिर्माण की दिशा में एक नया कदम बढ़ाऐं इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने कम समय में अपना विस्तार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में करके जनमानस के बीच में अपनी उज्जवल छवि बनाई है। हम दोनों पार्टी जनता के लिए – जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करेगे। और आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर मध्यप्रदेश में नई सरकार बनायेंगे।
बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्राीमति अर्चना तिवारी, ओ.पी. बिल्थरिया, बलराम श्राीवास्तव, कार्तिक पाण्डेय, राकेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राहुल वर्मा, प्रेम सिन्हा, राजेन्द्र शर्मा, अनुपम पाण्डेय, दीपक पटैल, नीतेश रजक, आकाश मिश्राा, आदर्श सोनी, आकाश शर्मा, प्रवीण रघुवंशी, पंकज नेमा, यदुनाथ विश्वकर्मा, शिशिर लोधी, प्रीति शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88