अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
60 वर्षीय बुजुर्ग की सर्प के काटने से मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। भोला सिंह परस्ते उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम संग्रामपुर ने कुण्डम थाने में सूचना दी कि वह खेती करता है। शाम लगभग 4 बजे उसकी दीदी श्रीमती सम्मो बाई परस्ते उम्र 60 वर्ष निवासी संग्रामपुर घर से नहाने के लिये पैदल नदी जा रही थी रास्ते में वायें पैर की ऐडी के पास सर्प ने काट दिया दीदी को शासकीय अस्पताल लेकर गये रात लगभग 9-30 बजे डाक्टर ने चैक कर दादी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



