अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आठ मौतो के सौदागर को: एयरपोर्ट से दबोचा पुलिस ने

न्यु लाईफ मल्टी स्पेस्लिटी अस्पताल का 25 % का पार्टनर था ये झोलाछाप डॉक्टर

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। विजय नगर थाना अंतर्गत न्यु लाईफ मल्टी स्पेस्लिटी अस्पताल के भीषण अग्निकांड हादसे के दस हजार रुपए के इनामी फरार आरोपी बीएचएमएस डिग्रीधारी डॉ.संजय पटेल भोपाल की फ्लाईट से जबलपुर आने की पुख्ता सूचना मिली थी।

सूचना पर विजय नगर थाना प्रभारी श्रीमति संदीपिका ठाकुर एव पुलिस टीम के द्वारा डुमना एयरपोर्ट पर घेराबंदी की गई थी जैसे ही आरोपी फ्लाईट से आकर जब टैक्सी कर रहा था, उसी समय डॉ. संजय पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी घमापुर को अभिरक्षा में लेते हुये थाना विजय नगर लाया गया है। प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 10-8-2022 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गौर करने वाली बात यह है कि आज झोलछाप डॉक्टर जिनके पास बीएचएमएस की डिग्री है वह भी शहर के अस्पतालों में 25 प्रतिशत के पार्टनर बने बैठे है। फरार ईनामी डाक्टर को गिरफ्तार करने में विजय नगर थाना प्रभारी श्रीमति संदीपिका ठाकुर, सउनि बेनी प्रसाद, आरक्षक अभिषेक, हृदेश की सराहनीय भूमिका रही।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88