पाटन नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन कल

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए मंचा पाटन में घमासान
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। नगर परिषद पाटन को कल अपना अध्यक्ष मिल जाएगा साथ ही उपाध्यक्ष का भी निर्वाचन होना है। पाटन मझौली विधानसभा की तीनों नगर परिषद पर भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। साथ ही विधायक अजय विश्नोई के द्वारा कटंगी मझौली में भाजपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष र्निविरोध चुने गए है। लेकिन पाटन की राजनैतिक इन दो जगह से भिन्न है। पाटन नगर परिषद के अध्यक्ष को लेकर मंचे घमासान में जीत किसकी होना है। यह भविष्य के गर्त में छुपा है साथ ही पाटन नगर की पसंद का अध्यक्ष उपाध्यक्ष मिलने की हम उम्मीद कर सकते है।

जिस पार्षद को विधायक अजय विश्नोई का समर्थन प्राप्त होगा वही पाटन नगर परिषद की कुर्सी पर विराजमान होगा। भाजपा के इन 11 विजय पार्षद में से अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचित होना है। फिलहाल सभी पार्षद अपनी अपनी राजनीतिक पकड़ से जोर लगा रहे है। कल का दिन पाटन नगर से निर्वाचित पार्षद के लिए ऐतिहासिक होगा इन्ही में से चुनकर नगर परिषद को अध्यक्ष एव उपाध्यक्ष मिलने वाला है। कयास ये भी लगाए जा रहे है पाटन नगर परिषद में भी कटंगी मझौली की तरह अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध रहेगा। विधायक अजय विश्नोई पल पल बदलते घटना क्रम पर नजर रखे है।



