ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय महिला एव 3 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जबलपुर-कटनी रोड पर मद्दू ढाबा के पास एक्सीडेण्ट होने की सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस को शरद कुमार रैकवार उम्र 41 वर्ष निवासी सेनिक सोसायटी शक्तिनगर गढा ने बताया कि बाईक से वह एवं पत्नी सविता रैकवार, 6 वर्ष की बेटी शीतल रैकवार तथा दूसरी बाईक में साला सोनू बर्मन और उनकी भाभी नेहा बर्मन, भतीजा बहादुर और छोटी बच्ची देविका बर्मन तेहरवी कार्यक्रम मे शामिल होने गोसलपुर जा रहे थे, जैसे ही मद्दू ढाबा के पास एनएच 7 रोड पर पहुचे तभी ट्रक क्र एमपी 22 जी 2780 के चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुये उसके साले की बाईक में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे उसकी सरहज नेहा बर्मन दाहिने तरफ एवं उनका बेटा बहादुर वायें ओर तथा साला सड़क से नीचे गिर गया, नेहा बर्मन का सिर फट गया, बहादुर को कान के पास एवं पसली में चोट आयी ट्रक की टक्कर से सरहज नेहा बर्मन उम्र 35 वर्ष एवं नेहा बर्मन के 3 वर्षीय बेटे बहादुर बर्मन की मृत्यु हो गयी साले एवं उनकी बेटी देविका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं। पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुये ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279, 337, 304 ए, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



