आगामी दिनों में पर्वों को मनाने पुलिस चौकीं में हुई शांति समिति की बैठक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। आगामी दिनों में पड़ने वाली पर्व को मनाने को लेकर विक्रमपुर पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि बैठक में नवरात्रि पर्व व रमजान का पर्व मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में विक्रमपुर चौकी प्रभारी संजय सोनवानी के द्वारा कोराना गाइड लाइन का पालन करते हुए चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक ली गई,बैठक में नवरात्रि और रमजान के पर्व मैं भीड़ भाड़ न होने और कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप त्योहार मनाने के लिए कहा गया गया है। बैठक में सभी को मास्क लगाने और 2 गज की दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। बैठक में पुलिस चौकी स्टाफ सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय,स्कंद गुप्ता,रामानुज राव,अमित गुप्ता,राकेश परस्ते,इकलाख हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



