जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पाटन नगर परिषद अध्यक्ष बने भाजपा के आचार्य जगेंद्र सिंह

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। नगर परिषद पाटन के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपना उम्मीदवार वार्ड न 05 से पार्षद आचार्य जगेंद्र सिंह को बनाया था आज हुए अध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा के आचार्य जगेंद्र सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया वही उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया चल रही है। पाटन मझौली विधानसभा की तीनों नगर परिषद पाटन कटंगी मझौली पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। पाटन नगर परिषद के अध्यक्ष को लेकर मंचे घमासान में आखिरकार भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।