छिंदवाड़ा दर्पण

म.प्र. प्रदेश शासन योजना अन्तर्गत बालक, बालिका को स्कूटी प्रदान कर किया प्रोत्साहित

पांढुरना जबलपुर दर्पण । विकास खण्डस्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम अंतर्गत गुरुवार को प्रत्येक शासकीय विद्यालयस्तर पर कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एक बालक एवं एक बालिका कों म.प्र. प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा सजीव प्रसारण कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनि विद्यालय पांढुरना में किया गया। जिसमें सांदीपनि विद्यालय पांढुरना में अध्यक्ष माननीय कलेक्टर महोदय अजय देव शर्मा एवं मुख्य अतिथि के रूप में न पा अध्यक्ष संदीपजी घाटोडे उपस्थित हुये। अध्यक्ष महोदय के हस्ते समारोह का शुभारंभ माता सरस्वती का पूजन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात संदीपनि विद्यालय के प्राचार्य एवं समारोह के संयोजक सी.एस. बरेठ द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
समारोह में संदीपजी घाटोडे एवं कलेक्टर अजय देव शर्मा द्वारा पांढुरना विकासखण्ड कक्षा 12वीं में सर्वच्छ अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्कूटी की प्रतिकात्मक चाबी प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया। तत्त्पश्चात प्रमुख अतिथि संदीप घाटोडे द्वारा अपने उद्बोधन में छात्रों एवं अभिभावकों तथा शिक्षकों को शुभकामनाये प्रेषित की और कहां कि इस उपलब्धि में सभी का सरानीय योगदान है। कलेक्टर महोदय ने अपने वक्तव्य में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर वृध्दि कर रहे पांढुरना जिले के समस्त विद्यालयों की प्रशंसा की एवं पांढुरना विकासखण्ड के स्कूटी हेतु पात्र कुल 35 विद्यार्थियों को बधाई प्रदान की।

इस अवसर पर जिला भजपा मंडल अध्यक्ष बंटीभाई छांगानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता उज्वल सिंह चौहान, पार्षदगण उमेश उरकड़े,लोचन खवसे, प्रदीप कामदार, महेश गिरारे, महेन्द्र घोडे, सोनु बागडे, दुर्गेश उईके, विकासखण्ड शिक्षाअधिकारी एच.बी. हांडे, वीणा मनकवडे उप प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय एवं अन्य प्राचार्यगण संजय मलिक, शेषराव लोनकर, वैशाली सोमकुंवर, पुरुषोत्तम आखरे, मोरेश्वार सोनकुसरे, वसंता तुमडाम, परेश कवडेती खेल प्रभारी खेलसिग मरकाम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विकासखण्ड शिक्षाअधिकारी एच.बी. हांडे द्वारा आभार व्यक्तकर समारोह का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88