डीएन जैन महाविद्यालय द्वारा तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जबलपुर दर्पण। 12 अगस्त को मध्यान्ह 12 बजे से अमृत महोत्सव के उपलक्ष में महाविद्यालय प्रांगण से तिरंगा रैली निकाली गई जो महाविद्यालय से प्रारंभ होकर सुपर मार्केट होते हुए मालवीय चौक से होकर पुन: महाविद्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ शैलेश जैन डॉ तरुण वाजपेई डॉक्टर एचएन मिश्रा प्रोफेसर बीएम शुक्ला श्री प्रबोध पाटकर डॉ अर्चना पांडे श्री प्रदीप सेन कुमारी शिखा ताम्रकार कुमारी प्रियंका मरावी, अशोक गुप्ता, सत्येंद्र शुक्ला सहित महाविद्यालय के कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस संबंधी नारे भी लगाए गए।



