कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम: तैयारियों का लिया जायजा
जबलपुर दर्पण नप्र। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजाजबलपुर दर्पण नप्र। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ होगा। समारोह में मार्च पास्ट,परेड कार्यक्रम आयोजित होंगे। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने इस स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सभी को आमंत्रित किया है। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ व जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गोपाल खाण्डेल सहित सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
साथ ही कार्यक्रम भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान मंचीय व्यवस्थायें, फ्लोरल डेकोरेशन, बैठक व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैदान में आवश्यक कार्य कराने के साथ पंडाल, लाईट, साउंड आदि अनेक विषयों पर चर्चा कर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर उपस्थित सम्बंधित प्रभारी अधिकारियों को दिये।



