स्वास्थ्य विभाग ने सभी केन्द्रों में निकाली तिरंगा यात्रा
जबलपुर दर्पण। आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष होने पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज 13 अगस्त 2022 को कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर विभिन्न शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों पर तिरंगा यात्रा निकाल कर धूमधाम से कार्यक्रम का आगाज़ किया । सर्वप्रथम क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं संभाग जबलपुर डॉ संजय मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई ,यह यात्रा हाइकोर्ट चौराहे से प्रारंभ होकर इंद्रा मार्केट स्थित क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई, इस मौके पर डीटीओ डॉ धीरज धवंडे,डॉ के के वर्मा, एमईआईओ अजय कुरील सहित नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं सम्मिलित हुईं। इसी कड़ी में शहरी स्वास्थ्य नोडल अधिकारी एवं डीएचओ डॉ डी जे मोहंती के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा प्रसूतिगृह मोतीनाला मक़सूदा से प्रारंभ होकर रद्दी चौकी अधारताल पर जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में प्रभारी डॉ शुभी दुबे , एपीएम संदीप नामदेव समस्त अस्पताल का स्टॉफ सहित क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता सम्मिलित हुईं ।
इसी उपलक्ष्य में जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों में भी ऐसी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली में बीएमओ डॉ पारस ठाकुर के नेतृत्व में समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ताओं ने भी इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर अभियान का आयोजन किया।



