जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पूर्व क्षेत्र मुख्यालय में मनाया आजादी का जश्न
जबलपुर दर्पण। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में हर घर तिरंगा अभियान पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में भी पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है । कारपोरेट मुख्यालय में कर्मचारियों ने तिरंगा लहरा कर देशभक्ति का संदेश दिया। कंपनी द्वारा अपने हजारों कर्मचारियों को तिरंगे भेंट किए गए हैं ताकि वे 13 से 15 अगस्त 22 के दौरान अपने घरों में तिरंगा लहराकर आजादी के जश्न में शामिल हो सकें । कंपनी क्षेत्र के जबलपुर सागर रीवा एवं शहडोल संभाग के सभी कार्यालयों एवं विद्युत केंद्रों पर तिरंगा फहराया जा रहा है।



