जायंट्स ग्रुप जबलपुर का 45 वाँ स्थापना दिवस समारोह संपन्न
जबलपुर दर्पण। जायंट्स ग्रुप जबलपुर का 45 वा स्थापना दिवस समारोह विगत समदडिया इन होटल में नव निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से सानंद संपन्न हुआ।
उक्त समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में इंदौर से पधारे जायंट्स फेडरेशन सेवन के अध्यक्ष गोविन्द गोयल ,जायंट्स ग्रुप जबलपुर के संस्थापक अध्यक्ष नाना भाई संघवी, भूतपूर्व अध्यक्ष फोरम के अध्यक्ष संतोष पटेल ,जायंट्स ग्रुप जबलपुर के अध्यक्ष इंजी. चन्द्र किशोर मोदी ( समारोह अध्यक्ष) तथा ग्रुप के
प्रशासन संचालक आर पी सोनी मंचासीन रहे। समारोह अध्यक्ष जायंट्स इंजी चन्द्र किशोर मोदी ने अपने स्वागत भाषण में अपने विचार व्यक्त किए। प्रशासन संचालक आर पी सोनी द्वारा ग्रुप की पूर्व मे की गई गतिविधियों/ प्रोजेक्टों से संबंधित जानकारी दी गई। अरविंद पटेल ( पूर्व अध्यक्ष) द्वारा जायंट्स से संबंधित जानकारी दी गई। नए सदस्यों को शपथ संतोष पटेल द्वारा दिलाई गई।



