नगरीय निकाय प्रकोष्ठ नगर निगम परिसंघ की कार्यकारिणी हुई घोषित

जबलपुर दर्पण अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ जबलपुर प्रांतीय और जिले के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुकेश पारस अध्यक्ष नगरीय निकाय नगर निगम परिसंघ जबलपुर द्वारा प्रस्तुत कार्यकारिणी को बैठक में अनुमोदित किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कापसे, उपाध्यक्ष जय कुमार केवट ,महासचिव मुक्तेश्वर, संयुक्त सचिव किशोरीलाल बढ़ेल आदि उपस्थित हुए और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार से हैं मुकेश पारस अध्यक्ष , राजकुमार चौहटेल उपाध्यक्ष, देवेंद्र इरवार उपाध्यक्ष, ब्रजकिशोर ग्रावर्कर उपाध्यक्ष , सामियल महासचिव, रिक्की समुंद्रे कोषाध्यक्ष, राजा राम घसिया उप कोषाध्यक्ष , कमलेश अहिरवार सह सचिव , जय सुंदर राव संयुक्त सचिव , कल्लू चौधरी संयुक्त सचिव, प्रमोद कोल संयुक्त सचिव, विनोद धुर्वे सचिव, नागेश राव सह सचिव, संतोष लिधारिया सह सचिव , शिवकली चौधरी सह सचिव, सरला अर्खेल सह सचिव, गणेश रजक प्रचार सचिव अभिषेक महतो प्रवक्ता, सोमनाथ , गुड्डा चौधरी, धर्मेंद्र सिंह पेंड्राम, जयंत मलिक, राजू समुंद्रे सदस्य नियुक्त हुए।



